गांधीनगर थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके नाबालिग परिचित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है नाबालिक अभी गर्भवती है जिसका इलाज जारी है।
मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि 15 वर्षीय नाबालिक गर्भ अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई है जब पुलिस ने जांच की और नाबालिग के बयान लिए तो नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके परिचित नहीं उसके साथ कुछ माह पूर्व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था वह उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी पूरे मामले में नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके नाबालिग परिचित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है जिसकी तलाश की जा रही है।
