प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर इंदौर महापौर ने ग्रामीण हाट बाजार का निरीक्षण किया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर इंदौर शहर में तरह-तरह की तैयारियां की जा रही हैं, वही ग्रामीण हाट बाजार में मालवा मेवाड़ की संस्कृति पर आधारित मेला लगने जा रहा है जिसके चलते आज इंदौर महापौर ने ग्रामीण हाट बाजार का निरीक्षण किया।

दरअसल आपको बता दें इंदौर महापौर ने आज ग्रामीण हाट बाजार का निरीक्षण किया हाट बाजार में प्रवासी भारतीय मेहमानों के लिए मालवा निमाड़ की संस्कृति पर आधारित स्वदेशी मेला महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामीण हाट बाजार में 6 जनवरी से 14 जनवरी तक किया जाएगा जिसमें शहर के आम नागरिक भी अपनी सहभागिता कर सकते हैं विशेष तौर इस मेले का आयोजन प्रवासी भारतीय मेहमानों के लिए किया जा रहा है जिसका आज निरीक्षण महापौर ने किया है।

Exit mobile version