इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक एक्टिवा चोरी का मामला सामने आया था पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के वाहन बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है आरोपी से चोरी का एक्टिवा वाहन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
दरअसल एरोड्रम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी एक युवक नगीन नगर क्षेत्र में एक एक्टिवा बेचने के लिए घूम रहा है मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम अमन सोनी बताया पूछताछ करने पर उसने उक्त एक्टिवा वाहन एरोड्रम थाना क्षेत्र से ही चोरी करना बताया जो उसे सस्ते दामों में बेचने के लिए घूम रहा था पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।
