Mr4 सड़क निर्माण में बाधक 85 मकानों को लेकर अब राजनीतिक शुरू हो चुकी है दरअसल स्मार्ट सिटी के तहत mr-4 का निर्माण किया जाना है जिसको लेकर इंदौर नगर निगम द्वारा पिछले दिनों भागीरथपुरा क्षेत्र के 85 बाधक मकान मालिक को नोटिस जारी किए थे जिसमें एक रहवासी ताराचंद पाल की तनाव के चलते अटैक से मौत हो गई थी, अब इस पूरे मामले में विधानसभा एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला रहवासियों के समर्थन में आ गया है।
– भागीरथपुरा में mr-4 के लिए खुद विधायक संजय शुक्ला ने भी जगह दी थी यह कहना है विधायक का उसके अलावा आम जनता सो मकान रजिस्ट्री के पक्के मकान बने हैं जिसकी करोड़ों रुपए आ रही है कीमत सरकार के द्वारा 2-2 लाख के फ्लैट बदले में दिए जा रहे हैं जो कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है, विधायक संजय शुक्ला ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्थानीय रहवासियों को मकान का 3 गुना पैसा देने की मांग की है,, उन्होंने कहा कि बिना सुविधा दिए उन्हें हटाया जा रहे हैं, या उनको पैसा दे या जगह दे ऐसे कई परिवार है जिन्होंने जिंदगी भर की पूंजी मकानों में लगा दी है आज उनको तोड़ने की बात कर रहे हैं यह उनके साथ अन्याय है और कांग्रेस पार्टी सभी परिवार के साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई लड़ेगी।
