वर्तमान परिपेक्ष में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा जैसे ज्वलंत समस्याओं को देखते हुए भारतीय सड़क कांग्रेस द्वारा इंदौर में एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें देशभर के लोगों ने भाग लिया
देश के सबसे स्वच्छता में शहर इंदौर में सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर में एक इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया जैसा मीनार इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में रखा गया मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने इस सेमिनार का उद्घाटन किया इस अवसर पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी सहित भारतीय सड़क कांग्रेस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया यह सेमिनार 28 एवं 29 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित किया जा रहा है साथ ही भारत के बाहर से भी आए मेहमानों ने भाग लिया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इतनी मृत्यु तो संक्रमण काल के दौरान भी नहीं हुई थी
