अवैध हथियार के विरूद्ध क्राईम ब्रांच व थाना हजीरा पुलिस की कार्यवाही
ग्वालियर पुलिस ने एक बदमाश के पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा व 03 जिंदा राउण्ड किये जप्त

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ग्वालियर। 28.10.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 27.10.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हजीरा क्षेत्रान्तर्गत यादव धर्मकांटा के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये हुए खड़ा है। उक्त सूचना पर एसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर हथियारबंद बदमाश को पकड़े हेतु निर्देशित किया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रांच व थाना हजीरा पुलिस की संयुक्त टीम को हथियारबंद बदमाश को पकड़े हेतु भेजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी हजीरा उप निरीक्षक संतोष भदौरिया के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व थाना हजीरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को यादव धर्मकांटा के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध बदमाश को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पूछताछ में उसने स्वयं को कृष्णाविहार कालोनी का होना बताया। पकड़े गये बदमाश की तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं 03 जिंदा राउण्ड पेंट की जेब में रखे मिले। पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिये गये बदमाश के विरूद्ध थाना हजीरा में 563/2022 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे मिले अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूकाः एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 03 जिंदा राउंड।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना क्राईम ब्रांच टीम- सउनि जितेन्द्र शर्मा, म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्र.आर. भगवती सोलंकी, आरक्षक प्रदीप यादव, भानु कुशवाह, श्याम शर्मा, शैलेन्द्र चौहान, नरवीर राणा एवं थाना हजीरा टीम- उप निरीक्षक नरेन्द्र छिल्लर, आरक्षक भागीरथ गुर्जर, आशीष मौर्य, लवकुश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version