इंदौर में आगामी नवंबर माह में प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन होना प्रस्तावित है,इस कथा का आयोजन इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला द्वारा किया जा रहा है।
प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सुनाई जाने वाली कथा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है, विधायक संजय शुक्ला द्वारा अपने विधानसभा के सभी वार्डों में घूम पर लोगों को इस कथा में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। विधायक शुक्ला ने बताया कि कथा शुरू होने के पूर्व 23 नवंबर को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, वही कथा की शुरुआत 24 नवंबर से 30 नवंबर तक इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित दयालबाग में होगी, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं एवं भक्तगण भाग लेंगे साथ ही इस कथा के पूर्व एक किताब का विमोचन भी किया जाएगा। जिसमें देश में स्थित सभी 12 ज्योतिर्लिंग का वर्णन किया गया है, और किस ज्योतिर्लिंग की कैसे पूजा करना चाहिए । विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि इस कथा में लगभग प्रतिदिन 3 लाख से अधिक लोग कथा का श्रवण करने पहुंचेंगे , जिसको देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
