84 के सिख विरोधी दंगों के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सत्कार को लेकर दर्ज कराई आपत्ति
कल दोपहर गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में सिक्ख समाज द्वारा इंदौर के खालसा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस दौरान सिख समाज के सचिव राजा गांधी द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वागत भी किया गया था जिसके बाद कार्यक्रम में कीर्तन करने आए प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई मनप्रीत सिंह कानपुरिया ने कमलनाथ का कुछ ऐसा विरोध किया कि उसकी चर्चा पूरे देश भर में होने लगी चंद ही मिनटों में इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई लोगों ने इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की आज शाम समाज के नाराज़ लोगों ने खालसा स्टेडियम पहुंचकर अमृतसर के सरोवर से लाए गए जल से शुद्धिकरण किया

दरअसल कल गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर खालसा कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में सन 84 के सिख विरोधी दंग़ो के आरोपी कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बुलाकर उनका सत्कार किये जाने को लेकर प्रसिद्ध कीर्तनकार आपसे मनप्रीत सिंह ने मंच से जमकर विरोध दर्ज कराया था
जिसके बाद सिख समाज के लोगों ने भी इस घटनाक्रम को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है आज शाम समाज के लोग एकत्रित होकर खालसा कॉलेज पहुँचे और वहाँ पर अरदास कर वाहेगुरु से गुरु सिंह सभा के सदस्यों को सद्भुद्धि प्रदान करने की अरदास की उसके पश्चात दूध एवं तख़्त श्री दरबार साहिब जी अमृतसर के सरोवर से लाए गए जल से धरती को पवित्र किया
इस दौरान ऋषि सिंह खनूजा ,मनी भाटिया ,हरप्रीत कौर लूथरा ,गुरजीत कोर खनूजा ,गुरवीन छाबड़ा ,परमित छाबड़ा ,मंदीप सिंह छाबड़ा ,प्रीतम सिंह लूथरा, सतनाम सिंह खनूजा ,अजित सिंह टुटेजा सहित अन्य समाज जन उपस्थित रहे

