देश की बात, आपके शहर से
Indore21°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर के सियागंज में सात कारोबारियों पर जीएसटी छापे,दस्तावेज और कच्ची पर्चियां की जब्त

विदेश से आयातित बादाम और खजूर में टैक्स चोरी की आशंका। शकर और सुपारी व्यापारी भी जांच के दायरे में, एक बोगस फर्म मिली। राज्य जीएसटी के करीब 50 अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने दोपहर 12 बजे से कार्रवाई शुरू की।

Abhishek Raghuvanshi3 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

विदेश से आयातित बादाम और खजूर में टैक्स चोरी की आशंका। शकर और सुपारी व्यापारी भी जांच के दायरे में, एक बोगस फर्म मिली। राज्य जीएसटी के करीब 50 अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने दोपहर 12 बजे से कार्रवाई शुरू की।
विदेश से आयात की जा रही बादाम और खजूर में टैक्स की चोरी की जा रही है। स्टेट जीएसटी ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। निशाने पर सियागंज के सात कारोबारी हैं। सूखे मेवे के साथ सुपारी और शकर कारोबारियों के ठिकानों पर भी विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। दोपहर से शुरू हुई जांच देर रात तक जारी थी। शनिवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।
राज्य जीएसटी के करीब 50 अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने दोपहर 12 बजे से कार्रवाई शुरू की। जिन फर्मों पर छापा मारा गया उनमें महाकाल ट्रेडिंग, डमरूवाला ट्रेडर्स विदेश से बादाम के कंटेनर आयात करने के बाद उसे इंदौर और मप्र के थोक कारोबारियों को आपूर्ति करते हैं।
भारतीय ट्रेडर्स आयातित खजूर की प्रोसेसिंग और पैकिंग के बाद स्थानीय ब्रांड के नाम से बिक्री के कामकाज से जुड़ी है। इसी तरह भारत ट्रेडर्स और एडी इंटरप्राइजेस सुपारी के कारोबार में शामिल हैं। टैक्स चोरी कर विदेश की सुपारी मंगाए जाने का विभाग को शक है। इसी तरह हाजी अजीज एंड संस नामक फर्म शकर-नारियल के थोक कामकाज से जुड़ी है। राज्य जीएसटी के अधिकारियों ने दस्तावेज और कच्ची पर्चियां जब्त कर स्टाक का मिलान शुरू कर दिया है। इस बीच विभाग की टीमें सीहोर और भोपाल के एक-एक कारोबारी के यहां भी जांच के लिए पहुंचीं। ये कारोबारी पान मसाला-गुटखा के कारोबार से जुड़े हैं।
एक बोगस फर्म मिली
विभाग की सूची के अनुसार जांच के दायरे में इंदौर सियागंज की फर्में महाकाल ट्रेडिंग, भारत ट्रेडर्स, एडी इंटरप्राइजेस, भारतीय ट्रेडर्स, डमरूवाला ट्रेडिंग, हाजी अजीज एंड संस के साथ डेनफोर्ड रिटेल भी शामिल थी। डेनफोर्ड रिटेल का पता भी रिकार्ड में सियागंज दर्ज है। हालांकि मौके पर ऐसी कोई फर्म नहीं मिली। विभाग के अनुसार असल में यह बोगस फर्म है। इसके जरिए बिल की हेराफेरी और टैक्स चोरी की आशंका है। फर्जी फर्म बनाने वाले तक पहुंचने की कोशिश में अब विभाग लगा
मिलावट की आशंका
छापे के दायरे में आई फर्मों के सियागंज के बाहर भी गोदाम और सेंटर मिले हैं। खजूर कारोबारी की पिपलियाकुमार में फैक्ट्री होने की बात विभाग की जानकारी में आई है। इसी तरह अन्य कारोबारियों के पालदा में भी गोदाम मिले हैं। सूत्रों के अनुसार विदेश से रिजेक्टेड खजूर मंगवाकर प्रोसेसिंग में गुड़, ग्लूकोज के साथ कुछ केमिकल से प्रोसेस कर उसकी चमक बढ़ाने की बात विभाग के सामने आ रही है। पुष्टि होने पर विभाग कार्रवाई में शासन के अन्य विभागों को भी शामिल कर सकता है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले
↑