अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने तीन तस्करों के पास से 11 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती 02 लाख 36 हजार रूपये का किया बरामद
? हरियाणा से एलपी ट्रक में बैठकर गांजा बैचने आये तस्करों से गांजे के अलावा 13 एटीएम कार्ड, पेनकार्ड, आधार कार्ड, पर्स, तीन पिट्ठू बैग तथा 27 हजार रूपये नगदी की जप्त।
? हरियाणा से एलपी ट्रक में बैठकर गांजा बैचने आये तस्करों से गांजे के अलावा 13 एटीएम कार्ड, पेनकार्ड, आधार कार्ड, पर्स, तीन पिट्ठू बैग तथा 27 हजार रूपये नगदी की जप्त।
? तस्करों के पास से मिले एटीएम के संबंध में पूछने पर इनके द्वारा लोगों से फ्रॉड कर एटीएम लेना स्वीकर किया।
? पुलिस द्वारा बैंक से जानकारी प्राप्त कर एटीएम धारकों से संपर्क कर उनके साथ हुए फ्रॉड के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी।
ग्वालियर। दिनांक 12.06.2022 – पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो व अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11.06.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गांजा तस्कर ट्रक में बैठकर बड़ागांव हाईवे, भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास उतरकर गांजा बैचने के लिये आ रहे हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार की पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा गांजा तस्करों को पकड़े के लिये थाना मुरार की पुलिस टीम को लगाया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान बड़ागांव हाईवे, भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर छिपकर बैठ गई। कुछ समय बाद आगरा की तरफ से आ रहा एक एलपी ट्रक भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास आकर रूका और उसमें से तीन लोग उतरे जिनके पास पिट्ठू बैग थे। पुलिस टीम द्वारा ट्रक से उतरे संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस पार्टी को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरांबदी कर धरदबोचा। पकड़े गये तीनों संदिग्धों ने पूछताछ में अपने आप को पलवल (हरियाणा) का रहने वाला बताया। तीनों की पृथक-पृथक तलाशी लेने पर एक संदिग्ध के पास मौजूद पिट्ठू बैग से 04 किलो 700 ग्राम गांजा, पेनकार्ड, आधार कार्ड एवं 04 एटीएम कार्ड व नगदी, दूसरे संदिग्ध के पास से मिले बैग में से 04 किलो 500 ग्राम गांजा, पेनकार्ड, आधार कार्ड एवं 05 एटीएम कार्ड व नगदी, तथा तीसरे संदिग्ध के पास मिले बैग में से 02 किलो 600 ग्राम गांजा, पेनकार्ड, आधार कार्ड एवं 04 एटीएम कार्ड व नगदी मिली। इस प्रकार तीनों संदिग्ध से पुलिस टीम द्वारा कुल 11 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती लगभग 02 लाख 36 हजार रूपये का विधिवत् जप्त किया गया। इसके अलावा पकड़े गये तीनों संदिग्धों के पास से तलाशी में कुल तीन पेनकार्ड, तीन आधार कार्ड, तीन पर्स एवं 13 विभिन्न कंपनियों के एटीएम कार्ड, 27 हजार रूपये नगद तथा एक लाल व दो काले रंग के पिट्ठू बैग मिले। तस्करों के पास से मिले विभिन्न बैंकों के एटीएम के संबंध में पूछने पर इनके द्वारा लोगों से फ्रॉड कर एटीएम लेना स्वीकर किया। पुलिस द्वारा बैंक से जानकारी प्राप्त कर एटीएम धारकों से संपर्क कर उनके साथ हुए फ्रॉड के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी। थाना मुरार में पकड़े गये गांजा तस्करों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। पकड़े गये गांजा तस्करों से पुलिस टीम द्वारा गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जप्त मशरूका:- कुल 11 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती लगभग 02 लाख 36 हजार रूपये, 13 एटीएम कार्ड, पेनकार्ड, आधार कार्ड, तीन पिट्ठू बैग, पर्स तथा 27 हजार रूपये नगदी।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, उनि0 मुकुल यादव, सउनि रणवीर सिंह, प्र.आर. मकरंद तोमर, आरक्षक योगेन्द्र सिकरवार, नीरज यादव, पंकज तोमर, दिनेश राजावत, राजू मोंगिया, योगेन्द्र गुर्जर आरपीएफ ग्वालियर टीम- उनि रविन्द्र सिंह राजावत, सउनि देवेश कुमार, प्र.आर. अनिल कुमार सिंह, दीपेन्द्रसिंह भदौरिया, आर. राजकुमार सिंह तोमर, शकील खांन, भानचन्द्र अनुरागी की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
