सुने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को दिया अंजाम कुछ नही मिलने पर खाली हाथ भाग निकले

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में अब चोरी की वारदात दूध संघ के मैनेजर के घर सामने आई हे बदमाशों ने इस घर को तब निशाना बनाया जब पूरा परिवार अपने बेटे से मिलने नोएडा गया हुआ था उस बिच बदमाशों बे घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर अलग अलग कमरों में 5 अलमारियों के ताले तोड़कर बदमाशों ने एक एक चीज की छानबीन कर नगदी और जेवरात को तलाश लेकिन बदमाशों के हाथ कुछ भी नहीं लगा और वह खाली हाथ ही वापस भाग निकले घर मालिक द्वारा अपने घर के सभी जेवरात और नगदी और नोएडा जाने से पहले बैंक के लॉकर में रख दिया था इस वजह बदमाश को कोई माल नहीं घर की अलमारियों में रखा मिला घटना की सुचना के बाद पुलिस भी मोके पर पहुंची थी पुलिस अब आस पास लगे केमरो के फुटेजों को खंगाल कर चोरी करने की नियत से घर में घुसे आरोपियों की तलाश कर रही हे

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के वर्धमान नगर में रहने वाले दूध संघ के मैनेजर अमृत लाल पोरवाल के घर बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास घर में घुसकर किया था अमृतलाल अपने बेटे से मिलने कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी के साथ नोएडा गए थे जब पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो घर मालिक को सुचना दी गई थी वही पुलिस को भी पड़ोस में रहने वाले लोगो ने ही सुचना दी थी पुलिस और एफएसएल की टीम भी मोके पर जाँच पड़ताल करने पहुंची थी गनीमत रही की घर के मालिक अमृतलाल ने बाहर जाने से पहले अपने पास के सभी जेवरात और नगदी और बैंक के लॉकर में रख दिया था जिस वजह बदमाश कोई माल उनको मिला नहीं और वो घर की हर एक अलमारी की तलाशी लेकर खाली हाथ भाग निकले

Exit mobile version