शराब के नशे में पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़. तो पुलिस ने की जमकर पिटाई. वीडियो वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे दो व्यक्ति की तीन पुलिसकर्मियों द्वारा जमकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है. मार खाने वाले व्यक्ति शराबी बताए गए है.
वायरल हो रहा वीडियो इन्दौर के हाथीपाला स्थित एक शराब अहाते का है. जहा शुक्रवार शाम शराब पी रहे तीन-चार युवक आपस में विवाद कर रहे थे. बताया जा रहा है कि विवाद कर रहे शराबियों को अहाते वाले ने समझाया तो शराबियों ने उनसे भी मारपीट करने लगे जिसपर लोगों ने पुलिस को बुला लिया. जब मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो नशेड़ियों ने उनसे अभद्रता की और एक सिपाही को चांटा तक मार दिया. यह पूरी घटना अहाते में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है इसके बाद गुस्साए सिपाहियों ने शराबियों को जमकर पीटा और थाने लाकर बंद कर दिया. पुलिस द्वारा अहाते के बाहर लाकर शराबियों की जमकर पिटाई कर रहे थे. उस वक्त राहगीर द्वारा वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर अब वायरल है.

रावजी बाजार थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुसार आरोपी अरुण सोनी, कृष्णा सोनी और अक्षय राठौर हैं. ये लोग कैटरिंग का काम करते हैं. शुक्रवार शाम यह सभी शराब पी रहे थे. इस बीच इनमें झगड़ा हो गया. अहाते संचालक द्वारा पहले उन्हें समझाया गया तो आरोपियों ने उसे पीट दिया. इस पर अहाते वाले ने पुलिस को फोन कर दिया. यहां बीट के सिपाही गए तो आरोपियों ने एक सिपाही को ही चांटा मार दिया. इसके बाद सिपाहियों ने आरोपियों को पकड़ कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और थाने ले गए. अहाता संचालक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसपर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Exit mobile version