बागेश्वर धाम सरकार गुरुदेव श्री धीरेंद्र कृष्ण के आगमन पर फैशन हाइट में सजा फूलो का फर्श व फूलो की रंगोली , जगमगाये दीप ऐसा माहौल सजा जैसे मनाई जा रही हो दीपावली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बागेश्वर धाम सरकार गुरुदेव श्री धीरेंद्र कृष्ण जी द्वारा श्री कनकेश्वरी गरबा मैदान में श्री राम कथा के माध्यम से धर्म की गंगा प्रवाहित की जा रही है आज ब्रह्न मुर्हत में गुरुदेव अपने शिष्य मंडल की पूजा सैनी व पूर्वा सैनी के फैशन हाइट्स स्टोर पर पहुचे , गुरुदेव श्री धीरेंद्र कृष्ण जी के स्वागत के लिए स्टोर को दुल्हन की तरह सजाया गया था गुरुदेव के लिए फूलो का फर्श सजाया गया व फूलो की रंगोली भी सजाई गुरुदेव के स्वागत के लिए दीपक भी जलाए गए गुरुदेव के आगमन पर ऐसा माहौल लग रहा था मानो दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा हो गुरुदेव के पहुँचते ही स्वागत वंदन अभिनंदन के लिए उन पर पुष्प वर्षा की गयी गुरुदेव ने स्टोर पर मौजूद पूजा सैनी , पूर्वा सैनी व अन्य सभी शिष्यमण्डल को अपना आशीर्वाद प्रदान किया

Exit mobile version