शैक्षणिक संस्थान सेंटर खोलने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारत सरकार कौशल योजना मैं शैक्षणिक संस्थान सेंटर खोलने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है आरोपियों ने 36 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।
दरअसल लसूडिया थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था कि भारत कौशल योजना के तहत शहर में कई इलाकों में शैक्षणिक संस्थान सेंटर खोलने के नाम पर फरियादी से संपर्क किया गया और मध्य प्रदेश में 39 सेंटर खोलने के लिए 36 लाख रुपये धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए पुलिस ने जांच कर रामभाऊ पाटिल. विष्णु मालवीय और एक अन्य से खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था पुलिस ने दो आरोपियों रामभाऊ पाटिल ओर विष्णु मालवीय को महाराष्ट्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version