इंटरपोल अफसर बनकर लाखों वसूले, आरोपी बड़ी होटल में कर रहा था मौज, गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंटरनेशनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन सदस्य बताकर व्यापारी को दिया ठगी की वारदात को अंजाम पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से फर्जी पुलिस कार्ड और पुलिस का बेच बरामद किया है वहीं आरोपी ने इटली से बनवाया था फर्जी कार्ड।

दरअसल एमआइजी थाना पुलिस को एक ऐसी फर्जी पुलिस अधिकारी की सूचना पर दबिश देने पर जो पुलिस के सामने आया जहां पुलिस आरोपी को देखकर भौचक्का रह गई दरअसल खुद को इंटरनेशनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन का अधिकारी बताकर आरोपी विपुल शेफेड ने इंदौर के व्यापारी से संपर्क किया जहां व्यापारी को कई बिल्डरों से अपने पैसे लेना थे जिसकी वसूली को लेकर फर्जी पुलिसकर्मी ने लिखित आवेदन लेकर वसूली करने के लिए व्यापारी से ₹3 लाखों रुपए एवज में लिए व्यापारी को जो अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मिली तो उसने तत्काल थाने पर इसकी शिकायत की गई मामले में पुलिस ने आरोपी विपुल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी मूलतः बेतूल का रहने वाला है और इटली में किसी इंटरनेशनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन का कार्ड बनवाया था फिलहाल आरोपी से अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है वहीं उसके पास मिले आईडेंटिटी कार्ड और फर्जी पुलिस बैच की भी जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version