छेड़छाड़ के आरोपित वकील ने की मीडिया से चर्चा आरोप लगाने वाली महिला पर लगाए आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाले आफताब पठान नामक अधिवक्ता पर हाल ही में छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है, इस मामले में अधिवक्ता ने कई साक्ष्यों के साथ उल्टे महिला पर आरोप लगाए हैं और खुद पर हुई f.i.r. को गलत बताया है,,

हाल ही में गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला नेअपने घर के सामने रहने वाले एडवोकेट आफताब खान पर आरोप लगाया कि वकील ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और शादी करने का दबाव बनाया,, इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने महिला के साथ थाने पहुंचकर वकील के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी,, इस मामले में वकील आफताब खान ने अपना पक्ष रखा है,,
अधिवक्ता आफताब खान ने बताया कि दरअसल यह मामला उक्त महिला के घर में पशु पक्षी का व्यापार करने से जुड़ा है जिसके कारण लोगों को परेशानी होती थी जिसकी शिकायत वे नगर निगम पूर्व में ही कर चुके थे,, उनकी शिकायतों से चिढ़ कर महिला ने इस मामले को छेड़छाड़ और धमकी का बताते हुए हिन्दू मुस्लिम का मुद्दा बनाने की कोशिश की,, इस मामले में खान ने पूर्व में की गई शिकायते और कुछ ऑडियो क्लिप भी सांझा कर न्याय की गुहार लगाई है,,

Exit mobile version