इंदौर में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसमे फिर एक ऐसा ही मामला इंदौर के बाणगंगा थाने पर सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने थाने पहुंचकर अपने पति, सास, ससुर व अन्य खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
दरअसल, यह पूरा मामला बाणगंगा थाने का है का है यहां के वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति, सास-ससुर व ससुराल के अन्य लोग उसे लगातार शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते हैं और दहेज की मांग करते हैं, साथ दहेज़ नहीं देने पर मारपीट करते हैं, वही वर्तमान में महिला को पति और सास ससुर ने घर से भी निकाल दिया है, वही इस मामले में पुलिस द्वारा पहले भी इनके बीच काउंसलिंग कराई जा चुकी है, लेकिन महिला के साथ समस्या जस की तस बनी रही परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
