राहगीरों से मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पुलिस हिरासत मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राहगीरों से मोबाइल लूटपाट कर फरार हो जाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी नशे के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे पकड़े गए आरोपियों से कुल 32 मोबाइल फोन बरामद की है वही गिरोह के सदस्य की तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल भवर कुआं थाना पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे के लिए वह लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं कई बार लोग मोबाइल की शिकायत नहीं दर्ज कराते हैं जिसके कारण वह अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके वहीं पुलिस ने आरोपियों से 32 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं वह गिरोह के अनेक सदस्य की तलाश में पुलिस जुटी है।

Exit mobile version