इंदौर की विजय नगर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डमी सर्वर के जरिए ‘फॉरेक्स ट्रेडिंग’ कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया।
दरअसल मामले में विजय नगर थाना पर उपस्थित होकर नीमच के एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उससे फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर दुबई में बैठे सरगना अतुल नेतनराव की कंपनी के लोगों ने संपर्क किया था। उसने खुद के डेढ़ लाख रुपए और एक परिचित युवती के 9 लाख रुपए उसकी डमी सर्वर वाली कंपनी में लगाए थे, जिसमें उसे भारी नुकसान हुआ है। डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि मामले में नीमच के जीरन के रहने वाले राजेंद्र सिंह की शिकायत पर फारेक्स ट्रेडिंग के सरगना आरोपी अतुल नेतनराव, उसकी पत्नी सोनिया, चेतन, अनिल बिष्ट, उसकी पत्नी मोनिका और साथी हरदीप सलूने के खिलाफ 10 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस केस में दो आरोपी अनिल और हरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। मामले दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जल्द ही इस केस में जेल से दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं मामले में शेष फरार आरोपियों की तलाश के लिए स्पेशल टीम पड़ताल में जुटी है।
