बोरिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद भाजपा नेता के बेटे की हत्या गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर किया हंगामा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बोरिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद के चलते भाजपा नेता उदय सिंह चौहान के बेटे सुजीत चौहान की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए गुस्साए आक्रोशित सभी गांव वालों ने बाईपास पर चक्का जाम कर जमकर हंगामा किया वहीं आरोपियों की दोपहिया वाहन में आग भी लगा दी सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल सहित डीआईजी एसपी और अपर कलेक्टर पवन जैन मौके पर पहुंचे जहां ग्रामीणों द्वारा आक्रोश के चलते काफी देर तक हंगामा मचाया गया और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई ग्रामीणों को समझा इसके बाद युवक के शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया है वहीं अन्य तीन घायलों का उपचार निजी अस्पताल में जारी।

मामला महू के ग्रामीण इलाके किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर गांव में राजा वर्मा नामक शख्स के वहाँ प्लॉट पर बोरिंग हो रहा था इसी दौरान बोरिंग धूल और मिट्टी उड़ने के बाद दूसरे पक्ष द्वारा बोरिंग बंद करने की बात कही गई इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरों पर लाठी-डंडे और चाकुओं से हमला करने लगे घटना के दौरान भाजपा नेता उदय चौहान के एक लोते बेटे सुजीत की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना में 3 अन्य लोग घायल हो गए घटना के आक्रोशित गांव वालों ने इंदौर मुंबई हाईवे पर चक्का जाम कर दिया गुस्साए ग्रामीणों ने दोपहिया वाहनों में आग लगा दी वहीं पत्थरबाजी भी शुरू कर दी सूचना मिलते ही ग्रामीण डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी एसपी भगवान सिंह बिरदे 5 स्थानों का पुलिस बल लेकर और प्रशासनिक अपर कलेक्टर पवन जैन मौके पर पहुंचे काफी हंगामे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया समझा इसके बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया वही घटना में तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version