मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक रेलवे ट्रैक पर हादसे का शिकार हो गया जहां गंभीर चोटे आने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया।
दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी रेलवे ट्रेक पर पुलिस को एक युवक का शव की जानकारी मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है मृतक की पहचान सिंगापुर निवासी राजू मांगीलाल के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी का काम करता है देर रात घर लौटते वक्त अचानक ट्रेन हादसे का शिकार हो गया जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
