विजय नगर थाना क्षेत्र में आरोपियों द्वारा एक्सीडेंट का बोलकर मोबाइल लूट की घटना को दिया अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना सामने आई है आरोपियों द्वारा एक्सीडेंट का बोलकर कार का बोलकर कार का कांच खुलवाया और सीट पर रखें मोबाइल ले उड़े।

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के रेडिसन चौराहे का महालक्ष्मी नगर के रहने वाले कमलेश जोशी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई वह किसी काम से रेडिसन चौराहे पर गए थे उसी दौरान कोई अज्ञात बदमाशों द्वारा कार का कांच बजाया गया जब उन्होंने का खोलें और बात करने लगे उसी दौरान दूसरा बदमाश ड्राइवर सीट के पास रखा मोबाइल उठा ले गया जब कमलेश को इस बात की भनक लगी कि उनके साथ लूट हुई है तो वह सीधे विजयनगर थाने पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी भी खंगाले हैं जिसमें कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version