प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर महामहिम राज्यपाल ने सुश्री राशि हिंगणकर को गोल्ड मेडल प्रदान कर किया सम्मानित।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर की सुपुत्री ने स्वयं के परिवार के साथ ही पूरे इंदौर पुलिस परिवार को भी किया गौरवान्वित।

इंदौर में पदस्थ अति पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर की सुपुत्री सुश्री राशि हिंगणकर मिरखेलकर को महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन श्री मंगु भाई पटेल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया हैं।

सुश्री राशि हिंगणकर मिरखेलकर श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर में वर्ष 2018 के बैच में Ms-obstric and gynology में अध्ययनरत थी, जिन्होंने अपने बैच के उपरोक्त संकाय में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिस पर आज दिनांक 30.07.2022 को जबलपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन श्री मंगु भाई पटेल द्वारा सुश्री राशि हिंगणकर मिरखेलकर को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विदित है कि अति पुलिस आयुक्त इंदौर श्री राजेश हिंगणकर की सुपुत्री सुश्री राशि हिंगणकर के पति श्री आदित्य मिरखेलकर भी भारतीय पुलिस सेवा में सेवारत हैं।
सुश्री राशि हिंगणकर ने ना सिर्फ अपने परिवार को गौरवान्वित किया है वरन इंदौर पुलिस परिवार का भी मान बढ़ाया है।

- Advertisement -
Exit mobile version