इंदौर के शक्कर बाजार की दुकान में खरीदी के लिए गई युवती लहंगे के ट्रायल ले रही थी उसी दौरान दुकान के कर्मचारी नावेद ने उसके साथ छेड़छाड़ की युवती उस समय तो चुप रही परंतु अगले दिन अपनी सहेली को लेकर वापस खरीददारी करने उसी शोरूम पर पहुंची तो युवती की सहेली के साथ भी नावेद ने उसी तरह की अश्लील हरकत की जिसके बाद हंगामा खड़ा हुआ इस बात की जानकारी जब हिंदू संगठनों को लगी तो बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंचे और छेड़खानी करने वाले कर्मचारी नावेद को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया सराफा टी आई सुनील शर्मा के मुताबिक घटना दोपहर के समय की है युवती जब लहंगे का ट्रायल कर रही थी तब आरोपी नावेद अली ने हरकत की युवती की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक दिन पहले गई थी ट्रायल के दौरान कर्मचारी नावेद ने हरकत की तो उस समय वह लौट आई लेकिन आरोपी की हरकत की जांच के लिए फिर सहेली के साथ गई तो आरोपी ने उसके साथ भी वही हरकत की और विरोध करने पर अभद्रता भी करने लगा , युवती की शिकायत पर आरोपी नावेद के खिलाफ छेड़खानी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया
