लग्जरी कार में शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/iJ_b9JXTJTE

लग्जरी कार में शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जहां रंग पंचमी के दिन ग्रामीण इलाके धार से शहर में बेचने के लिए लाई गई अंग्रेजी शराब की कुल 11 पेटी पुलिस ने बरामद की है पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बायपास स्थित मुखबिर की सूचना पर एक डस्टर कार मैं सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो गाड़ी में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते थे बताया जा रहा है कि रंग पंचमी के दिन शहर में शराब की दुकानें बंद थी इसी को लेकर ग्रामीण इलाके धार से शराब लेकर उसे बेचने के लिए लाया जा रहा था पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से कार में लगभग 11 अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की है जिसकी कीमत ₹7 लाख रुपए बताई जा रही है पकड़ गया आरोपी सौरभ कलमोदिया और दिनेश लोधी शराब की तस्करी कर रहे थे आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version