इंदौर में लव जिहाद:उमेद ने राहुल बनकर नाबालिग से की दोस्ती, बोला- धर्म बदलो तो शादी करूंगा; पीड़िता इनकार करती रही, वह पीटता रहा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2022/03/My-Video7.mp4

इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी उमेद ने पहले अपना नाम राहुल बताकर नाबालिग से दोस्ती की। फिर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन की बात सुनकर ही पीड़िता को उसकी असलियत पता चली। पीड़िता शादी से इनकार करती रही। इस बात पर आरोपी ने उसे कई बार पीटा भी। फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्म परिवर्तन का बोला तो असलियत पता चली

आरोपी उमेद ड्राइवर है जो बेटमा का रहने वाला है। उसने राहुल बनकर 16 साल की नाबालिग से दोस्ती की थी। फिर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा था। लड़की शादी के लिए तैयार हुई तो आरोपी ने कहा कि पहले धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। तब नाबालिग को पता चला कि उसका असली नाम उमेद है।

परिवार को कर रहा था लगातार परेशान

- Advertisement -

TI संजय शर्मा के मुताबिक नाबालिग ने शांति नगर में रहने वाले उमेद के खिलाफ शिकायत की है। लड़की के मुताबिक आरोपी उसी के इलाके में रहता है। मार्च 2021 में उसकी दोस्ती उससे हुई थी। इस दौरान लड़की ने अपना मोबाइल नंबर आरोपी को दे दिया था। दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके चलते लड़की के परिवार ने उसे मामा के घर भेज दिया था। लगातार आरोपी उसके परिवार को परेशान करता रहा। जब लड़की दो दिन पहले घर पहुंची तो वह उसके घर आ गया। उसने लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस मामले में परिवार ने हिंदूवादी संगठन के सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोपी उमेद खान पर पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version