राहुल गांधी को ओर इंदौर शहर को बम से उड़ान की धमकी पर बोले महापौर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक मिठाई की दुकान पर राहुल गांधी और कमलनाथ को साथ ही इंदौर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले लेटर मिलने के बाद पूरी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है इसके साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बयान भी आना शुरू हो गए हैं इसी को लेकर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेता है भारत जोड़ो को लेकर निकले हैं पर मुझे ऐसा लगता है कि इस समय कांग्रेस छोड़ो हो रहा है उनकी सुरक्षा विषय है उनको राजनीतिक दृष्टि से सुरक्षा मिलनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा राज्य की चिंता है और उनकी पूरी चिंता करेंगे

Exit mobile version