इंदौर पुलिस लगातार अवैध शराब की तस्करी और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने धार रोड से दो युवकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिनके पास से 45 देसी क्वार्टर शराब बरामद की गई है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक धार रोड पर अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए ठिकाने पर दबिश दी वहां से दो अलग-अलग जगह से दो युवकों को गिरफ्तार किया जिनके पास 45 देसी क्वार्टर शराब पुलिस ने बरामद की है पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
