इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक बार चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर व अन्य माल पर हाथ साफ कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के चंदू वाला रोड का है यहां के रहने वाले फरियादी मोहम्मद शहजाद ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह 14 तारीख को अपने बीमार परिजन को देखने के लिए परिवार सहित बाहर गए हुए थे उसी दौरान कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर व अन्य माल चुरा कर ले गया घटना की जानकारी जब वह कल अपने घर लौटे तब लगी उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और घर का ताला भी टूटा हुआ था फरियादी ने थाने पहुंचकर अपने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
