युवती के फोटो किए वायरल युवती की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक युवती के फोटो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती कर विश्वास में लिया और फिर दोस्ती के नाम पर उसके कुछ साथ में फोटो खींच लिए, उन फोटो के आधार पर आरोपी पीड़िता पर शादी के लिए दबाव बना रह है, जिसके बाद पीड़ित युवती ने देवास के आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

दरअसल इंदौर की युवती को देवास के एक युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया है युवक मोहित राजानी ने पहले युवती से दोस्ती की उस दोस्ती का फायदा उठाकर उसके साथ कुछ फोटो खींच लिए और अब उन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है, आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद पीड़िता युवती पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है, फिलहाल परेशान पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Exit mobile version