ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही चंदननगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जिसके पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आरोपी रतलाम जावरा साइड ब्राउन शुगर की एक खेप लेकर इंदौर आ रहा है सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
