इंदौर से द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में एक बार फिर चोरों ने उन्हें घर को निशाना बनाते हुए नगदी सहित सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर का है यहां के रहने वाले फरियादी ने संदीप ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज थी वह 13 नवंबर को अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए घर पर ताला लगा कर सूरत गए थे उसी दौरान कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गया पुलिस के मुताबिक फरियादी को सूचना तब लगी जब संदीप का मकान मालिक उनके घर पर किराया लेने पहुंचा घर का दरवाजा टूटा हुआ देख उन्होंने अपने किराया था संदीप को इसकी सूचना दी सूरत से लौटने के बाद संदीप ने अपने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर ₹35000 नगद व सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए हैं फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें 2 संदिग्ध नजर आ रहे हैं फिलहाल पुलिस और भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
