इन्दौर बाईपास पर बाइक सवार तीन युवक हुए हादसे का शिकार एक युवक की मौत दो घायलों

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर बाईपास पर रॉन्ग साइड से जा रहे बाइक सवार तीन युवक हुए हादसे का शिकार घटना में एक युवक की मौके पर हुई मौत वही अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू…

– दरअसल मामला देर रात लसूडिया थाना क्षेत्र के ओमेक्स सिटी बायपास का है जहाँ बाइक पर सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए बताया जा रहा है कि तीनों युवक रॉन्ग साइड से ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई और अन्य 2 लोग घायल हो गए मृतक की पहचान गोविंद भूपेंद्र और बलराम के रूप में हुई है तीनों ही जिला सनावद के रहने वाले हैं और इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है वहीं अन्य दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए 108 से एमवाय अस्पताल भिजवा दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

Exit mobile version