मामूली बात को लेकर दोस्तों में हुए विवाद मे चला चाकु पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मामूली बात को लेकर दोस्तों में हुए विवाद के बाद गलतफहमी में आरोपी के दोस्त छात्र को चाकुओं से हमला कर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद दोनों ही भाइयों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है वहीं मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

दरअसल मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के गोरी नगर में रहने वाले भाइयों उर्फ हर्ष नामक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई बताया जा रहा है कि अक्षय गौरव और हर्ष तीनों अच्छे दोस्त थे लेकिन मामूली बात को लेकर गौरव का अक्षय और हर्ष से विवाद हो गया दूर खड़े भाई दीपक ने जब यह देखा कि दोनों अक्षय और हर्ष मिलकर गौरव से मारपीट कर रहे हैं तभी दीपक घर से चाकू लेकर के आया और हर्ष पर वार कर दिया घटना में हर्ष की मौके पर मौत हो गई वहीं अक्षय को भी गंभीर चोटे आई है मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया वही दोनों ही आरोपी दीपक और गौरव को हिरासत में ले लिया है

Exit mobile version