विजय नगर थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने आखिरकार आरोपी को लोहा मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया आरोपी अगजनी की घटना में सीसीटीवी में आग लगाते हुए भी कैद हुआ था।

गौरतलब है कि कल विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कॉलोनी में हृदय विदारक घटना सामने आई थी जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी हालांकि शाम को पुलिस ने खुलासा करते हुए आगजनी की घटना किसी युवक द्वारा करित करना बताया था जिसमें एक आरोपी को चिन्हित किया गया था जिसका नाम शुभम उर्फ संजय दीक्षित सामने आया था वही में देर रात पुलिस ने आरोपी शुभम को लोहा मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया पुलिस को देख भागने की कोशिश भी की जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया वहीं पुलिस ने आज आरोपी शुभम से पूछताछ की जिसमें उसने महिला से विवाद होना भी बताया था जहां शुभम ने महिला को धमकाया भी था जिसे लेकर आज पड़ोसियों ने समझाया भी था उसी दिन इसने रोष में आकर उक्त घटना को अंजाम दिया था जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की बात कह रही है।

Exit mobile version