बच्चों की आवश्यकता पूर्ति करने के लिए मां बनी चोर मंदिर में दिया चोरी को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कहते हैं मां अपने बच्चों की आवश्यकता पूर्ति करने के लिए कुछ भी कर सकती है ऐसा ही मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक मां अपने बच्चों की आवश्यकता पूरी करने के लिए चोर बन गई और उसने मंदिर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला पुलिस महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहाँ कुम्हार खाड़ी में नटेश्वर महादेव मंदिर स्थित है जहाँ चोरी की घटना सामने आई थी सीसीटीवी में देखा गया तो एक महिला चोरी का माल ले जाते हुए दिखी पुलिस ने मामला दर्ज कर जब महिला चोर की तलाश की तो उसकी पहचान सोनू जयसवाल के रूप में हुई उसके घर की तलाशी में चोरी का सारा माल भी बरामद हो गया हालांकि चोरी के माल में से एक पीतल का घंटा वह ऐप्स बर्तन की दुकान पर बेच चुकी थी जिसकी निशानदेही पर दुकान से चोरी का घंटा बरामद कर लिया वही चोरी का माल खरीदने पर बर्तन दुकान मालिक मोहित वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है और घर में घर खर्च के पैसे नहीं देता है बच्चों की आवश्यकता पूर्ति करने के लिए उसने यह चोरी का रास्ता अपनाया था फिलहाल पुलिस ने महिला से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

Exit mobile version