पुलिसवाले पर हमला कर नशेड़ी ने डंडों से पीटा, गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कल दोपहर गाड़ी टकराने की बात पर हुए विवाद में एक युवक ने गांधी नगर थाने में पदस्थ आरक्षक की जमकर लाठी से पिटाई कर दी जिसका वीडियो शोसयल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

दरसअल पूरी घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के व्यंकटेश नगर की है जहा गांधीनगर थाने में
आरक्षक के पद पर पदस्थ जय प्रकाश जायसवाल अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने परिजनों को लेने रेलवे स्टेशन जा रहा था तभी थाना क्षेत्र के व्यंकटेश नगर में रहने वाला दिलीप प्रजापत अपनी पत्नी के साथ जा रहा था तभी आरक्षक जय प्रकाश और दिलीप प्रजापति की गाड़ी आपस मे टकरा गई जिस पर दोनों में विवाद हो गया विवाद बढ़ते बढ़ते इतना बढ़ गया कि अरोपी दिलीप ने पुलिस जवान जय प्रकाश की डंडे से जमकर पिटाई कर दी आप देख सकते है वायरल वीडियो में आरोपी युवक किस तरह से पुलिस जवान पर डंडे बरसा रहा है और दौड़ा दौड़ा कर पीट रहा है इस पूरी घटना में आरक्षक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई है जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी दिलीप पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version