चरित्र शंका के चलते शराब के नशे में धुत पति ने की पत्नी से मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पत्नी पर चरित्र शंका के चलते शराब के नशे में धुत शासकीय कर्मचारी पति ने पत्नी से मारपीट कर रहा था जहाँ बीच-बचाव करने पहुंचे भाई राहुल पर धारदार हथियारों से हमला किया गया इस घटना के दौरान आरोपी की 7 वर्ष बेटी को भी धारदार हथियार से हमला किया घायल कर दिया जहां घायल बेटी और भाई को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला देर रात सदर बाजार थाना क्षेत्र के बक्शीबाग कॉलोनी में रहने वाले शासकीय कर्मचारी नवीन वाल्मीकि अपनी पत्नी पर चरित्र शंकर करता था इसलिए आए दिन भर में विवाद चलते रहते थे कल रात भी आपसी विवाद में पत्नी से मारपीट कर रहा था इस दौरान अचानक आरोपी नवीन का भाई राहुल वाल्मीकि झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचा था जहां नवीन द्वारा अपने ही भाई पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया इस दौरान आरोपी की 7 वर्षीय बेटी प्रेक्षा वाल्मीकि को भी गले में चाकू लग जाने के बाद गंभीर अवस्था में घायल हो गई उसे तत्काल व्यक्ति की निजी अस्पताल ले जाया गया जहां बच्ची का इलाज जारी है वहीं बीच-बचाव के चलते राहुल को भी गंभीर चोटें आई है पूरे मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नवीन मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version