हिंदुस्तान में जब से तीन तलाक का बिल पास हुआ है तब से महिलाएं तीन तलाक के मामलो को लेकर पुलिस के सामने शिकायत करने पहुँच रही है इसी कड़ी में इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला को उसका पति घर के नीचे से ही तीन तलाक बोलकर फरार हो गया महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई…
दरसल मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है बजरिया की रहने वाली महिला ने थाने आकर शिकायत की कि उसका पति उसे घर के नीचे आकर तीन तलाक बोलकर फरार हो गया इस पूरे मामले पर जांच अधिकारी दीपिका गुप्ता ने बताया की सदर बाजार निवासी महिला ने शिकायत की है कि उसका पति घर के नीचे आकर तीन तलाक बोलकर फरार हो गया आरोपी पति मोहम्मद खालिद निवासी खजराना का रहने वाला है और वह बकरे का व्यापार करता है दोनो की शादी को 20 साल हो गए और दोनो के 2 बच्चे है सदर बाजार पुलिस ने तीन तलाक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है वही आरोपी की तलाश जारी है
