पंडित पर हमला करने वाले तीन लोगो को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान से नाराज भक्त द्वारा राजस्थान के रहने वाले पंडित जी का कान धारदार हथियार से काट देने का मामला सामने आया है पुलिस द्वारा घायल पंडित जी के कहे अनुसार प्रकरण दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है

दरअसल कई बार धार्मिक अनुष्ठान से लाभ और हानि तो आपने सुनी होगी लेकिन इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है कि यहां पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद फायदा नहीं होने से नाराज यजमान द्वारा पंडित जी का कान ही काट दिया गया मामला यह है कि पिछले दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले लक्ष्मीकांत शर्मा ने घर में परिवार के साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठान किया था ताकि पूरा परिवार खुशहाल जीवन जी सके लेकिन धार्मिक अनुष्ठान के बाद लगातार उनके यहां पर पारिवारिक विवाद बढ़ रहे थे और इसी के चलते कुछ दिनों के बाद फिर उन्होंने राजस्थान के रहने वाले पंडित कुंज बिहारी शर्मा को घर में बुलाया और फिर अनुष्ठान को लेकर बातचीत चली बातचीत के दौरान ही विवाद इतना बढ़ गया कि पंडित जी और परिवार जनों में विवाद हो गया विवाद के बाद जजमान द्वारा धार्मिक अनुष्ठान से नाराज और फल नहीं मिलने के चलते पंडित जी का एक कान ही धारदार हथियार से काट दिया गया घायल अवस्था में पंडित जी ने थाने पहुंच कर पूरे मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है और पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिस पर से पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है

Exit mobile version