अधिवक्ता आत्महत्या मामले मे इंदौर जिला कोर्ट बार एशोसिएशन द्वारा एक दिन काम बंद कर विरोध जताया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश के जबलपुर हाई कोर्ट में एक युवा अधिवक्ता अनुराग साहू महिला आरक्षक से दुष्कर्म के आरोपित टीआई संदीप अयाची की जमानत अर्जी का विरोध करने न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की कोर्ट में खड़े हुए थे। इसी दौरान जज और वरिष्ठ अधिवक्ता के बीच कहा सुनी हो गई जिसमें न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी द्वारा अधिवक्ता अनुराग साहू को अश्लील शब्द कहे और कहा कि महिला रेप केस में तुम्हे आरोपी बना दिया जाएगा इसी के साथ आरोपी द्वारा भी अधिवक्ता अनुराग साहू को अपशब्द कहे गए जिससे आहत होकर अधिवक्ता ने अपने घर पर जाकर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी जिसका विरोध जबलपुर बार एशोसिएशन द्वारा जमकर किया गया वही जबलपुर अधिवक्ता के विरोध का असर शनिवार को इन्दौर जिला कोर्ट में भी देखने को मिला जहा जिला कोर्ट बार एशोसिएशन द्वारा एक दिन काम बंद कर विरोध जताया गया ।

Exit mobile version