नशे को लेकर नारकोटिक्स विंग द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में नशा मुक्ति अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नारकोटिक विभाग द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत तमाम सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है दरअसल तमाम अपराधिक घटनाओं को लेकर कई तरह के अपराधों में अधिकांश नशे से जुड़ाव साफ तौर पर देखा जाता है और इसी को लेकर इंदौर में नारकोटिक विभाग द्वारा महात्मा गांधी की 153 वी जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई है अभियान के तहत सर्वप्रथम शहर के रिक्शा पर पोस्टर चिपकाए गए हैं और इन पोस्टरों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है ताकि शहर नशे से मुक्त रहकर स्वास्थ्य जीवन जी सकें और नशे के दुष्परिणाम भी बताए गए हैं

Exit mobile version