इंदौर में निकली ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा , चुनरी को थामने के लिए हजारों भक्तजन यात्रा में पधारे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दो साल बाद एक बार फिर शारदीय नवरात्र के पहले रविवार 2 अक्टूबर को बड़ा गणपति चौराहे से चुनरी यात्रा निकाली गई । इसमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर सूरत से बनकर आई लाखों सितारों से सजी ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी को हजारों मातृ शक्तियां ने थामा। यह चुनरी बिजासन मंदिर में माता को अर्पित की गई। यात्रा की शुरुआत साधु-संतों के साथ प्रदेश स्तरीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई।

यात्रा संयोजक व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दो हजार से अधिक चुनरी रक्षकों के हाथों में है। यात्रा मार्ग के प्रत्येक चौराहे पर चुनरी रक्षक तैनात हैं जो वाकी-टाकी के माध्यम से यातायात को सुगम बनाने का कार्य कर रहे हैं। यात्रा बड़ा गणपति मंदिर से शुरू हुई है, जो पीलिया खाल, अग्रसेन नगर चौराहा, रामचंद्र नगर चौराहा, शिक्षक नगर चौराहा, कालानी नगर चौराहा, विद्याधाम मंदिर होते हुए एयरपोर्ट थाने के सामने बने मंच के समक्ष पहुंचेगी। चुनरी यात्रा में मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संत उत्तम स्वामी महाराज, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश महामंत्री व इंदौर संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version