द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के शांतिनाथ पुरी कॉलोनी का है जहां गुमास्ता नगर जोन के अधिकारी आरके शाह बिजली कर्मचारी की टीम के साथ शांतिनाथ पुरी कॉलोनी गए थे जहां मनोरमा यादव के नाम से बिजली का बिल बकाया होने के चलते उनका पूर्व में कनेक्शन काटा गया था लेकिन जब अधिकारी वहां पहुंचे तो कनेक्शन चालू पाया गया जब दोबारा कनेक्शन काटने की कोशिश की गई तो यहां के वैभव गायकवाड द्वारा अधिकारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी पूरे मामले में बिजली अधिकारी आरके शाह द्वारा पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version