इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के दो कुख्यात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं जिन पर जल्द रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र के दो कुख्यात बदमाश जिन पर कई मामले दर्ज हैं जो लगातार क्षेत्र के व्यापारियों से अवैध वसूली अड़ी बाजी करते हैं पुलिस के मुताबिक सतीश उर्फ गोलू और गोलू मींजे क्षेत्र के कुख्यात बदमाश जिनके विरूद्ध कई मामले दर्ज हैं जिसमें क्षेत्र के व्यापारियों से अवैध वसूली करना और उन्हें जबरन रुपए देने के लिए दबाव बनाना की शिकायत पुलिस को मिल रही थी जिसके चलते पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है इनकी अपराधिक गतिविधि को देखते हुए इनके खिलाफ पुलिस अब रासुका की कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है।
