इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जिसमें महिला के अकाउंट से किसी अज्ञात ने एक लाख रु निकला लिए महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उनका अपने पति के साथ ज्वाइंट अकाउंट है उनके पास 1 लाख रुपए कटने का बैंक से मैसेज आया जब उन्होंने जांच की तो किसी अज्ञात द्वारा रुपए ऑनलाइन निकाले गए हैं पुलिस के मुताबिक महिला द्वारा किसी ऑनलाइन लिंक या ओटीपी शेयर नहीं किया था उसके बावजूद भी रुपए अकाउंट से कटे हैं फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
