बाणगंगा थाना क्षेत्र मे पुलिस ने एक बदमाश को अवैध देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार पुलिस अवैध हथियार खरीद फरोख्त के चलते कार्यवाही कर रही है इसके बावजूद भी बदमाश अवैध हथियार रखने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने एक बदमाश को अवेध देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की बाणगंगा नाके के पास एक बदमाश अवैध हथियार के साथ घूम रहा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बताए स्थान पर जाकर दबिश देकर बदमाश सचिन उर्फ चीना को पकड़ा तो बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतुस पुलिस ने बरामद किया वही पुलिस ने बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी कई गंभीर अपराध दर्ज है,ओर अपराधी क्षेत्र में खूब आतंक है फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही कि वह क्षेत्र में किस नियत से घूम रहा था।

Exit mobile version