थाना ठाटीपुर पुलिस ने 02 शातिर चोरों को चोरी के मोबाइल एवं सोने-चांदी के जेवरातों सहित किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

ग्वालियर। 19.08.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लूट, नकबजनी, चोरी के प्रकरणों का खुलासा कर आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 19.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 11.01.2022 की रात्री में थाना ठाटीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को अल्पना टॉकीज के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को सूचना की तस्दीक कराकर नकबजनी की घटना कारित करने वाले चोरों को पकड़े हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठाटीपुर निरी0 पंकज त्यागी को मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान अल्पना टॉकीज के पास भेजा गया। पुलिस टीम को अल्पना टॉकीज के पास मुखबिर के बताये हुलिये का एक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने थाना ठाटीपुर क्षेत्र में चोरी की बारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये नकबजन की निशादेही पर उसके पास से चोरी किया गया एक वीवो कंपनी का मोबाइल एवं सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमती एक लाख रूपये के बरामद कर विधिवत जप्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा उक्त नकबजन को थाना ठाटीपुर के अपराध में गिरफ्तार किया जाकर उससे जिले में हुई अन्य चोरी की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये नकबजन द्वारा दिनांक 11.01.2022 को थाना ठाटीपुर क्षेत्रांतर्गत कुम्हरपुरा स्थित एक घर से मोबाइल तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये थे जिस पर से थाना ठाटीपुर में अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 17/22 धारा 457,380 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

इसी क्रम में एक अन्य मुखबिर सूचना पर से थाना ठाटीपुर पुलिस को ज्ञात हुआ कि दिनांक 31.05.22 की रात्री में कुम्हरपुरा हॉस्पीटल के पास मोबाइल चोरी करने वाला बदमाश ग्राम रिठौराकलां जिला मुरैना में देखा गया है। थाना प्रभारी ठाटीपुर द्वारा उक्त सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को ग्राम रिठौराकलां में मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस बल को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध को पीछा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने थाना ठाटीपुर क्षेत्र में चोरी की बारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये चोर की निशादेही पर उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया जाकर विधिवत जप्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोर को थाना ठाटीपुर के अपराध में गिरफ्तार किया जाकर उससे जिले में हुई अन्य चोरी की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये चोर द्वारा दिनांक 31.05.2022 को रात में थाना ठाटीपुर क्षेत्रांतर्गत कुम्हरपुरा स्थित हॉस्पिटल से एक मोबाइल चोरी कर लिया था। जिस पर से थाना ठाटीपुर में अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 315/22 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद मशरूकाः

- Advertisement -
  1. अपराध क्रमांक 17/22 में जप्त मशरूका- एक मोबाइल एवं सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमती 01 लाख रूपये।
  2. अपराध क्रमांक 315/22 में जप्त मशरूका- एक मोबाइल।

सराहनीय भूमिकाः उक्त नकबजनों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने में थाना प्रभारी ठाटीपुर निरी0 पंकज त्यागी, प्रआर0 बेताल यादव, आर0 आकाश सिंह तोमर, रंजीत सिंह गुर्जर, यतेन्द्र राणा की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version