इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली पायल नामक महिला द्वारा अपने माइके में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी मात्र 3 से 4 महीने पहले ही हुई थी फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पायल नामक महिला द्वारा अपने मायके में फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों के द्वारा बताया गया है कि करीबन 3 से 4 महीने पहले ही पायल की परिवारिक रजामंदी के बाद शादी हुई थी, फिलहाल परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान थी संभवत इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया जहां पुलिस ने पूरे ही मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है वही परिजन के बयान अभी नहीं हो पाए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के बयान के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा।
