छत्रिपुरा पुलिस ने क्षेत्र के दो कुख्यात बदमाशों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस लगातार बदमाशों पर नकेल कसती नजर आ रही है वही छतरीपुरा पुलिस क्षेत्र के दो कुख्यात बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई की है त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रहे जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है वहीं आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे उसे देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र के दो कुख्यात बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई की है रासुका के तहत पकड़े गए बदमाशों में शाहरुख पिता याकूब काला और सागर पिता कालू बसोड़ है इन आरोपियों पर पंद्रह पंद्रह अपराध दर्ज है मुख्य रूप से इन आरोपियों पर हत्या का प्रयास बलवा व अपरहण जैसी वारदाते इनके नाम पर दर्ज है बिलाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे जिसे देखते हुए इन आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version